गाजीपुर-शिक्षक संघ एम.एल.सी.(स्नातक) वाराणसी मंडल आशुतोष सिन्हा का जखनियां-अलिपुर मंदरा में आमिर अली (सपा जिला सचिव)के यहां समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। श्री सिन्हा की आगवानी जिला सचिव आमिर अली ने किया।इसके बाद वहां मौजूद सैकडो़ कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाडे़ के साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में एक विशेषता देखने को यह मिलेगी वह प्रत्येक कार्यकर्ताओं से चाहे छोटा हो चाहे बड़ा हो शिक्षक संघ एमएलसी आशुतोष सिन्हा मिले।और सभी का कुशलक्षेम पूछा।
तत्पश्चात मीडिया से भी रूबरू हुए।वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना भी की।कहा कि इस समय महंगाई भ्रष्टाचार अत्याचार प्रदेश में चरम सीमा पर है।आगामी 2022 की विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि 400 प्लस सीटें जीतकर सपा अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव राजू,ओमप्रकाश,सोनू,अजय सेन,गरीब राम,खालिद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।