गाजीपुर:29 अक्टूबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस
गाजीपुर 28 अक्टूबर, 2024 – जनपद मे 29 अक्टूबर 2024 को ‘‘नवम आयुर्वेद दिवस‘‘ मनाया जायेगा इस उपलक्ष मे ‘‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद‘‘ कार्यक्रम का आयोजन जनपद मे किया जायेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
इस सम्बन्ध मे जिला संचालन समिति ‘‘नवम आयुर्वेद दिवस‘‘ की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे कार्यालय कक्ष मे आयोजित हुइ। बैठक मे कार्यक्रम के आयोजन की विन्दूवार चर्चा की गयी। जनपद मे ‘‘नवम आयुर्वेद दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद के स्थित स्कूलो और आयुष कालेजों के छात्रो और कर्मचारियों के लिए जन जागरूकता व्याख्यान एंव संगोष्ठियां का आयोजन किया जायेगा। जिसमे महिला स्वास्थ्य, कार्य स्थल, स्कूलों, मे स्वास्थ्य पर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायेगे। इस दौरान आधुनिक जीवन शैली के द्वारा उत्पन्न होने वाले रोगो की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण , वृद्धावस्थ देखभाल मे आयुर्वेद की क्या भूमिका है कि जानकारी दी जायेगी। आयुर्वेद दिवस 2024 की थीम पर आयुर्वेद कालेजो के छात्रो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता मे चित्रकला, रंगोली, जिंगल, स्लोगन , पोस्टर , लधु वीडियो फिल्म, निबंध, औषधि पौधो, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद के लिए दौड ‘‘रन फॉर आयुर्वेद‘‘ का आयोजन किया जायेगा। जो राईफल क्लब से राजकीय सिटी इण्टर कालेज तक जाकर समाप्त होगी। बैठक मे सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थि थे।