ग़ाज़ीपुर

गुड़गांव: एमएलए ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह मेदांता में भर्ती

गुड़गांव:गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मा मंत्री जी के साथ पहुंच कर हम सभी ने मन्नू भैया का हाल चाल लिया।
प्रिय साथियों, हम सबके सुख दुःख के साथी, समाज की दिन रात सेवा करने वाले, पूर्व मंत्री पूर्व सांसद लोकप्रिय विधायक मा श्री ओमप्रकाश सिंह जी के प्रतिनिधि बड़े भाई श्री मन्नू सिंह का पिछले दिनों सीने में हल्का दर्द होने की शिकायत हो गयी थी, जिनका जांच करने पर पता चला कि उनके हार्ट का 3 वाल्ब में से 2 वाल्ब पूरा ब्लॉक, और 1 वाल्ब 80% ब्लॉक है, यानी कि टोटल वाल्ब 94% ब्लॉक हो चुका है। जिनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव (दिल्ली मेन ब्रांच) में हो रहा हैं।
मन्नू भैया ने मा मंत्री (ओम प्रकाश सिंह) जी के सौजन्य से उनकी विधायक निधि से न जाने कितने ही गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद की है, उन्हीं लोगों की दुआओं का असर है कि इतने ब्लॉकेज के बाद भी वो पूरी तरह से ठीक है। डॉक्टरों ने कहा कि ये एक चमत्कार ही है कि इतने ब्लॉकेज के बाद मन्नू जी ठीक हैं।
मेदांता के कुशल डॉक्टरों की टीम के द्वारा कल/ परसो में मन्नू भैया का बाईपास सर्जरी (ऑपरेशन) किया जाएगा, जिसके बाद कम से कम 15 से 20 दिनों तक डॉक्टरो ने उनको किसी से मिलने के लिए मना किया है, ताकि इंफेक्शन से बचाव हो सके।
आप सभी से निवेदन है कि ऊपर वाले से प्रार्थना कीजिए कि मन्नू भैया जल्द से जल्द ठीक हो कर पुनः उसी जज्बे के साथ हम लोगों के बीच जल्द से जल्द आएं।(आकाश यादव के फेसबुक वॉल से)