चंदना हत्याकांड का हुआ खुलासा

गाजीपुर-बहरियाबाद थानाक्षेत्र के बघांव निवासी चंदना पुत्री दीपचंद्र राम की हत्या 16 मार्च को लल्लन यादव के गेंहूँ के खेत मे अज्ञात हत्यारे ने कर दिया था। हत्याकांड के खुलासा के लिए पुलिस ने तीन टीम का गठन किया था। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए मुखबिरों का जाल फैला रखा था। पुलिस को छानबीन मे पता चला की युवती चंदना का एक प्रेमी भी है। पुलिस ने प्रेमी विवेक चौहान पुत्र बिजय बहादुर चौहान निवासी मुहम्मदाबाद गोहना को जब पकड़ कर कडाई से पुछा तो जो कहानी साम्हने आयी वह इस प्रकार से है। विवेक ने पुलिस को बताया कि वह चंदना से सन् 2015 से प्यार करता है और वह चंदना से जब भी शादी की बात करता तो वह टाल जाती थी। इधर वह जब भी चंदना को फोन करता तो उसका मोबाईल घंटों बीजी बताता था। इस से विवेक को लगा कि चंदना उसको छोड कर किसी दुशरे लडके से प्यार करने लगी है। इसी बात से नाराज वह चंदना को सबक सिखाने के लिए फोन कर गेहूं के खेत मे बुलाया और चाकू गोंद -गोंद कर मार डाला। विवेक कुमार चौहान के निंशान देही पर कत्ल मे प्रयोग चाकू, मृतक लडकी की शलवार और मोबाईल बरामद कर लिया गया। इस बात का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पत्रकार वार्ता मे किया। एस०पी०ने ममले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 रुपया पुरष्कार मे देने की घोषणा किया।

Leave a Reply