देश / प्रदेश

चन्दौली: 10 हजार का इनामी वांछित बदमाश गिरफ्तार

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह मय थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर मु.अ.सं. 01/24 धारा 3(1) उ.प्र.गिरोहबन्द एवम् समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त- रमेश राम पुत्र सोहन राम निवासी धरदे थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष को जो कि वर्तमान में काशीराम आवास कालोनी भोगवारा के बगल में किराये के मकान से दिनांक 06.02.25 को समय करीब 18.25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अभियुक्त का विवरण-
रमेश राम पुत्र सोहन राम निवासी धरदे थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष

अपराधिक इतिहास का विवरण –
रमेश राम पुत्र सोहन राम निवासी धरदे थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष
1-मु0अ0सं0-310/2023 धारा 411/414/419/420/467/468/471 भादवि थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2-मु0अ0सं0-01/2024 धारा 3(1) उ.प्र.गिरोहबन्द एवम् समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1.प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 हेमन्त यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.म0हे0का0 शशिकिरन राय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
4.हे0का0 अनूप राय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
5.का0 रोहित यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली