पूर्वांचल

चन्दौली:15 हजार का इनामी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौली 23.03.2025: पुलिस अधीक्षक चन्दौली  आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.03.2025 को वांछित इनामिया अभियुक्त बबलू कुमार पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम मदुरना थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0-04/2025 धारा 3(1) गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 को समय 20.50 बजे माल्दह पुलिया के पास शिव मन्दिर से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. बबलू कुमार पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम मदुरना थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 25 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-

  1. मु0अ0सं0-93/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना इलिया जनपद चन्दौली
  2. मु0अ0स0-04/2025 धारा 3(1) गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना इलिया जनपद चन्दौली

विवरण गिरफ्तारः-
गिरफ्तारी का स्थानः – माल्दह पुलिया के पास शिव मन्दिर थाना इलिया जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी का समयः – 20.50 बजे दिनांक:- 22.03.2025

गिरफ्तारी करने वाली टीम:-

  1. अरूण प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना इलिया जनपद चन्दौली
  2. उ0नि0 सूरज सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना इलिया जनपद चन्दौली
  3. हे0का0 राजेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली
  4. हे0का0 कल्लन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली
  5. का0 आलोक सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली
  6. का0 दुर्गविजय वर्मा थाना इलिया जनपद चन्दौली