चोरों नें कहां से उडाया लाखों की अष्ट धातु की मुर्ति ?

गाजीपुर- दिलदारनगर के वायरलेस मोड़ स्थित अघोर सेवा मंडल द्वारा संचालित संस्था गिरनार आश्रम में स्थापित भगवान गणेश की अष्टधातु की मूर्ति को चोरों ने उड़ा दिया। गुरुवार की भोर पूजा-पाठ करने पहुंचे आश्रमवासी जब भगवान गणेश की मूर्ति गायब देखे तो दंग रह गए। वे इसकी सूचना संस्था के सचिव अरविंद सिंह के साथ ही पुलिस को भी दिए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। वर्ष 2000 में आश्रम के संस्थापक अवधूत बाब सिंह शावक राम बाबा द्वारा भगवान गणेश अष्टधातु की मूर्ति स्थापित की गई थी। मूर्ति नेपाल से मंगाई गई थी। इसकी ऊंचाई करीब ढाई फुट थी और वजन पांच किलो था। रात के पहर आश्रम में रहने वाले लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। इसी बीच मध्य रात में पीछे से दीवार फांदकर चोर आश्रम परिसर में प्रवेश किए और भगवान गणेश की मूर्ति को उखाड़ कर ले गए। अष्टधातु की मूíत चोरी होने की जानकारी होने पर गांव में तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंचे और गहनता से निरीक्षण किए। उन्होंने बताया कि संस्था के सचिव अर¨वद ¨सह के तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। संस्था के सचिव ने बताया कि मूर्ति की कीमत लाखों की है।