जंगीपुर-मनोज सिन्हा बनाम उ०प्र०सरकार

गाजीपुर-जंगीपुर विधान सभा का उपचुनाव धीरे-धीरे काफी रोचक होता जा रहा है।

image

सपाई जहां अखिलेश राज मे हुए हवाई विकास का हवाल दे रहे है ,जो जंगीपुर के मतदाताओं के गले के नीचे नही उतर रहा है,वही भाजपाई वर्तमान सांसद और रेल राज्यमंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा के प्रत्यक्ष दिख रहे विकास कार्यो का हवाला दे कर रमेश सिह पप्पु के लिए वोट माँग रहे है। जंगीपुर का उप चुनाव कितना महत्वपूर्ण है ,इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सक्ता है कि सपा प्रत्याशी किस्मती देवी की जीत पक्की करने के लिए कैविनेट मंत्री बलिराम यादव महिनो से जंगीपुर मे डेरा डाल रख्खा है,वही दुशरी तरफ कैविनेट मंत्री ओ.पी.सिह ,घंटा मंत्री, सादाब फातिमा,राजेश कुशवाहा, यशवंत सिह,सुबास पासी सहित तमाम पुर्वांचल के दिग्गज सपाई नेता रात-दिन एक किए हुए है। दुशरी तरफ पुर्वान्चल के विकास की जिस कडी को कमलापति त्रिपाठी ने शुरु किया और उनके वाद स्व०वीरबाहादुर सिह और इस के बाद स्व०कल्पनाथ राय ने आगे बढाया ,उसी विकास की कडी को आगे ले जाने वाले मनोज सिन्हा सपा राज मे दलितो,पीछडो पर हुए अत्याचार, बलात्कार,लुट खसोट का हवाल दे कर भाजपा की नाव पार लगाने के लिए रात-दिन एक किये हुए है।

Leave a Reply