जबरा मारे और रोवै ना दे

जमांनिया-खादी का रूतबा कितना बुलंद होता है , इसका एक नजारा शनिवार को जमानियां में देखने को मिला। जमानियां विधायक सुनीता सिंह से जे०ई० कुलदीप यादव को पंगा लेना मंहगा पड़ा। जे०ई ०कुलदीप यादव व एस०डी०ओं० अमित सिंह का स्थानांतरण हो गया। ज्ञातव्य है। एक हफ्ते पहले जे०ई० कुलदीप यादव का मीडिया में समाचार आया था कि विधायक के पति ने उन्हे जान से मारने की धमकी दे रहें है। इसका वॉयस रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जे0ई० कुलदीप यादव ने प्रार्थना- पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। इस संदर्भ में विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि जे०ई०कुलदीप यादव अपना काम ठीक ढंग से नहीं करता था। क्षेत्र में हाईटेंशन का तार टूट कर खेत में गिरा था, ग्रामवासियों और पुलिस ने इसकी सूचना जे०ई० के फोन पर कई बार दिया लेकिन बिजली की आपुर्ति बंद नहीं हुई और इसी तार में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जे०ई ०की लापरवाही से गहमर में कई दिनों तक विद्युत व्यवस्था बाधित रहा। इसकी शिकायत हमने मुख्य अभियंता वाराणसी से किया। जांच के बाद जे०ई० कुलदीप यादव व एस०डी०ओ०अमित सिंह को ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हो ने बताया कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी राजनीति से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये।