जिला जेल में बवाल और बागपत का ढाई लाख का इनामिया यह कैदी

बागपत जनपद के सुगाना थाना छपरौली निवासी ईनामिया बदमाश परमवीर पुत्र ओमकार को जुलाई माह में बलिया से जिला जेल लाया गया। बागपत में कुख्यात मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से इस कैदी पर भी कड़ी निगरानी रखी जाने लगी। बागपत के इस कैदी पर ढ़ाई लाख का ईनाम घोषित है। जेल सूत्रों की माने तो यहां आने के बाद परमवीर कैदियों को भड़काने लगा। वह सभी कैदियों से अक्सर यह कहता था कि खामोश रहोगे तो हर सुविधा छिन जाएगी। कुछ ऐसा करो कि जेल प्रशासन हम लोगों के कहने में रहे। यह बात अधिकारियों के कानों तक पहुंचने के बाद वह अलर्ट हो गए और उसकी निगरानी और कड़ी कर दी गई। निरंतर तलाशी तथा चेकिंग के बाद अब मोबाइल टेकर और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन परमवीर सहित चंद कैदी ऐसा होने देना नहीं चाह रहे थे। वह इसका विरोध करते, लेकिन कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था। शुक्रवार को पीएसी जवानों की देखरेख में जेलर एससी त्रिपाठी ने बारी-बारी से एक-एक बैरकों की तलाशी ली। सबसे पहले वह एक नंबर बैरक को चेक किए। इसके बाद चार ,सात नंबर, छह नंबर और हास्पिटल वार्ड, सेल तक की तलाशी चली। तलाशी कर जैसे ही जेलर वापस जाने लगे परमवीर ने जेलर को निशाना बनाकर पत्थर मारा, लेकिन वह किसी तरह बच गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कैदी एकजुट हो गए और अंदर की चहारदीवारी फांद कर परिसर में आ गए और ईंट-पत्थर चलाने लगे। इनका नेतृत्व परमवीर कर रहा था