पूर्वांचल

जौनपुर: अवैध तमंचा सहित शातिर गिरफ्तार

जौनपुर 20.03.2025: पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मडियाहूं पुलिस टीम द्वारा नीरज यादव पुत्र महेन्द्र उर्फ भाटू यादव निवासी गहोरा रामदयालगंज थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर को एक अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 109 बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
नीरज यादव पुत्र महेन्द्र उर्फ भाटू यादव निवासी ग्राम गहोरा रामदयालगंज थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
एक अवैध तमंचा
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-99/2025 धारा-109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूं, जौनपुर।
मु0अ0सं0-27/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर।
मु0अ0सं0-255/2022 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लाइनबाजार जौनपुर।
मु0अ0सं0-335/2022 धारा-147, 336, 429, 504, 506 भा0द0वि0 थाना लाइनबाजार जौनपुर।
मु0अ0सं0-488/2024 धारा-109/352 बी.एन.एस. थाना लाइनबाजार जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 सत्य प्रकाश सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
2.उ0नि0 बाबूलाल साहनी थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
3.हे0का0 अनुज प्रताप सिंह, हे0का0 मल्लू सिंह थाना मडियाहूं, जौनपुर।