पूर्वांचल

जौनपुर: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में सात गिरफ्तार

जौनपुर 23.03.2025: थाना खेतासराय पुलिस द्वारा धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परि0 प्रति0 अधि0 से सम्बन्धित 07 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुश श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर, श्री अजित सिंह चौहान के कुशल पर्वेक्षण में तथा रामाश्रय राय थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल मार्गदर्शन में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा त्रिभुवन पुत्र स्व0 रामरुप निवासी ग्राम खलीलपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर की लिखित सूचना पर गाँव अमरेथुआ में अपने बहु के मायके में फादर सुरेश तथा अन्य साथियों के साथ गाँव के लोगो को पैसो का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के सम्बन्ध मे कार्यक्रम किया जा रहा है, कि जब इस सूचना पर थाना खेतासराय पुलिस टीम ग्राम अमरेथुआ मे रमाशंकर के घर पहुँचे तो वादी मुकदमा की बहूँ किरन देवी तथा फादर सुरेश द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ बाईबिल व अन्य लेखनीय पुस्तकों के माध्यम से धन का प्रलोभन देकर गाँव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं कि मौके पर 10 बाईबिल की पुस्तकों एवं 05 अन्य लेखनीय पुस्तकों को कब्जा पुलिस मे लेकर सुरेश आदि 07 नफर को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-60/2025 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म परि0 प्रति0 अधि0 पंजीकृत कर चालान मा0 उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. सुरेश पुत्र स्व0 सोहन निवासी मवई थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
  2. अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर हाल पता अमरेथुआ थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
  3. सत्येन्दर पुत्र सन्तराज निवासी सोंगर थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
  4. अनिल कुमार पुत्र पन्ना निवासी अमरेथुआ थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
  5. सरौती पत्नी रमाशंकर निवासी अमरेथुआ थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
  6. मीरा देवी पत्नी सुरेश निवासी मवई थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
  7. किरन पत्नी पप्पू निवासी खलीलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।

बरामदगी-
1.10 बाईबिल की पुस्तकें एवं 05 अन्य लेखनीय पुस्तकें।

पकड़ने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
    2.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
  2. का0 विनय यादव, का0 रवि कुमार, म0का0 आशा गुप्ता, म0का0 पूजा पाण्डेय, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर