पूर्वांचल

जौनपुर: हत्या का आरोपी एक गिरफ्तार

जौनपुर 19.03.2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर, विवेक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे थाना बदलापुर की पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर दिनाँक 18.03.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 111/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस से सम्बन्धित मृतक गुड्डू गौतम पुत्र मटरू निवासी अहिरौली थाना बदलापुर जनपद जौनपुर की हत्या में सम्मिलित अभियुक्त 1. चहेटु उर्फ राजेश पुत्र राधेश्याम निवासी अहिरौली थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को आज दिनांक 19.03.2025 को समय करीब 10.35 बजे घर (ग्राम अहिरौली ) से गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- चहेटु उर्फ राजेश पुत्र राधेश्याम निवासी अहिरौली थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्र0नि0 श्री मनोज कुमार पाण्डेय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  2. हे0का0 राममिलन सिंह बदलापुर जनपद जौनपुर
  3. का0 अरविन्द प्रजापति थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  4. का0 उमेश यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर