दो किशोरियों की सांप के काटने से मौत

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना के ठीक पीछे मेंख ग्रामसभा सभा है। मेंख ग्राम में झोपड़ी में सो रही सगी बहनों की सर्प दंश से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मेख गांव निवासी मुन्ना डोम का परिवार गांव से कुछ दुरी पर ब्रम्हा बाबा के पास झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार की रात मुन्ना की दोनों बेटियां अनिता आयु 14 वर्ष व मनीता आयु 10 वर्ष खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रही गयीं। सोते समय विषैला सांप कंही से आ गया और सो रही दोनों किशोरियों को काट लिया। सांप काटने की सूचना पर परिजन दोनों को अमवा की सती मां धाम पर ले गये लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।