नूरपुर वि०स० के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी की विजय

बिजनौर- उत्तर प्रदेश में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद आज सभी को परिणाम का आ गया है। सपा के प्रत्याशी नईम उल हसन ने बीजेपी के प्रत्याशी अवनी सिंह को 7 हजार मतों से पराजित कर दिया है। यहां पर आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने पहले दो चक्र में बढ़त बना ली है। इसके बाद भी उनकी बढ़त बरकरार रही। नूरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने पहले चक्र की अपनी बढ़त को 21वें चक्र तक बरकरार रखा है। उन्होंने 21वें चक्र में 9703 वोट की बढ़त बना ली थी। इस चक्र में सपा के नईम उल हसन को 80996 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 71293 वोट मिले हैं। उन्होंने 19वें चक्र में 8316 वोट की बढ़त बना ली है। बिजनौर के नूरपुर में पहले चक्र से ही बढ़त बनाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने 15वें चक्र में भी बढ़त बरकरार रखी। वह 4541 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा के नईम को 15वें चक्र में 53,771 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 48,589 वोट मिले हैं। 7 चक्र में नईम उल हसन(सपा) 8741 मत से आगे। छह चक्र की गणना के बाद नईम उल हसन 9242 मत से आगे। यहां पर समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन ने बैलट पेपर के बाद शुरु पहले चक्र की गिनती में ही 1200 मत की बढ़त बना ली थी। 5 राउंड में समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन – 3620 वोट, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह – 2494 वोट। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अवनी सिंह हैं। यह सीट उनके पति लोकेंद्र प्रताप सिंह चौहान के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई थी। सपा ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे नईमुल हसन पर एक बार फिर भरोसा किया है। आरएलडी, कांग्रेस और बसपा उन्हें समर्थन कर रही है। यहां पर 28 मई को मतदान हुआ था। यहां 61 फीसदी वोट डाले गए थे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अवनी सिंह और सपा के नईम उल हसन के बीच सीधी टक्कर थी।

Leave a Reply