पुर्व विधायक अवधेश नारायण सिह का देहांत

गाजीपुर-दिलदारनगर विधानसभा के पूर्व विधायक व जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधेश नारायण सिंह (92 वर्ष) का गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे निधन हो गया। वह 1977 में दिलदारनगर विधानसभा से विधायक चुने गए थे और पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि 92 वर्षीय पूर्व विधायक दिलदारनगर विधानसभा का प्रतिनिधत्वि कर चुके थे। वह करंडा इंटर कॉलेज में शिक्षक भी रह चुके थे। 1990 से 1991 तक प्रदेश ट्रांसपोर्ट कमेटी के सदस्य नामित रहे। 1980 से 1988 तक जनता पार्टी के वह प्रदेश महासचिव भी रहे। उसके बाद सजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमवतीनंदन बहुगुणा तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेहद खास थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों ने दलीय निष्ठा से ऊपर उठकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मौत से व्यथित उनके छोटे पुत्र व सपा सांसद अरविंद सिंह ने कहा कि बाबूजी की मौत से अपूर्णनीय क्षति हुई, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। निधन की खबर पाकर पहुंचे पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि अवधेश नारायण सिंह कुशल राजनेता थे और उनकी ईमानदारी मिसाल थी। उनका निधन समाजवादियों के लिए बड़ी क्षति है।

Leave a Reply