पुलिसकर्मियों के तांडव से सहमी बनवासी बस्ती

गाजीपुर-रौजा और रजदेपुर देहाती की बनवासीयों की बस्ती की महिलाओं के अनुसार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दर्जन भर से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। यहां झुग्गी-झोपड़ियों में सो रहे पुरूषों को उठाना शुरू किए तो महिलाएं विरोध शुरू कर दीं। आरोप है कि पुलिसकर्मी झोपड़ी में रखे बक्सा, अनाज, कपड़ा वगैरह फेंकने लगे। बक्सा तोड़कर कुछ आभूषण व नकदी भी साथ ले गए। महिलाओं ने यह भी बताया कि पुलिस घर के पुरूषों को खालिसपुर में हुई डकैती की घटना में फंसाने का षडयंत्र रच रही है। कुछ ऐसा ही हाल रजदेपुर देहाती बस्ती में भी था। यहां बच्चे व महिलाएं पुलिस तांडव से इतना डरी सहमी थीं कि कुछ भी बोलने से डर रही थीं। कुछ लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया तो वे अपनी व्यथा सुनाने को तैयार हुई।

महिलाएं बोली हम दोषी हो तो भेज दो जेल, वरना छोड़ो पुलिसिया तांडव का शिकार हुईं वनवासी बस्ती की महिलाओं का कहना है कि अगर घर के पुरूष खालिसपुर में हुई डकैती में दोषी हों या पुलिस के पास कोई सबूत हो तो उन्हें जेल भेज दे। अगर उनका कोई दोष नहीं हो तो छोड़ दे। इस तरह महिलाओं को पीटकर पुरूषों को उठाकर ले जाना कहां का कानून है। बस्ती की महिलाओं ने चेताया कि अगर पुरूषों को निर्दोष फंसाया गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगे।

Leave a Reply