बज्रवाहन से भिडी पुलिस बस, दो मरे कई गंभीर रूप से घायल

image

गाजीपुर-कासिमांबाद थानाक्षेत्र के महडौर चट्टी पर सुबह 8 बजे पुलिस से भरी प्राईवेट बस और बज्रबाहन मे जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना मे सिपाही अक्षय कुमार निवासी तियरा,नगरा,वलियां और इन्द्रदेव उपाध्याय निवासी काशीपुर ,अदलहट ,मिर्जापुर की मौत हो गयी। घायलों मे कुलदीप सरोज निवासी दरियापुर ,प्रतापगढ़ , सोबियन सिद्दीकी निवासी कटवारा ,रायबरेली, लोकेश पटेल निवासी अमसौना प्रतापगढ़ ,जितेन्द्र कुमार निवासी बढरूती पुर फतेहपुर, दुर्गेश कुमार निवासी पुरा अजमेर सिह रायबरेली , बिरेन्द्र कुमार निवासी डढवा इलहबाद ,अनुराग मिश्रा निवासी होरी पुर नवली ,प्रतापगढ़। गंभीर रूप से घायल जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है उनमे  राहुल मिश्रा निवासी कर्नल गंज ,इलाहाबाद ,राजेश कुमार निवासी हडिया मिर्जापुर है ।

Leave a Reply