बालिका गृह से 18 लडकियां लापता

प्रदेश पुलिस ने देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह पर रविवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान 24 लड़कियां और महिलाएं मुक्त कराई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एक सप्ताह पूर्व संस्था की संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी रोहन पी कनय ने रात पौने ग्यारह बजे पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका गृह से भाग कर आई एक बच्ची ने झाड़ू पोछा कराने का आरोप लगाया था।
उसी आधार पर पुलिस की चार टीमों ने महिला कांस्टेबल के साथ छापेमारी की। संस्था से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया शारीरिक शोषण की बात भी सामने आ रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि संस्था की रिकार्ड के अनुसार यहां 42 लड़कियां और महिलाएं थी। जिसमें से 24 मौके पर मिली हैं। अन्य कहां हैं पता लगाया जा रहा है। इसमें से 21 संस्था के स्टेशन रोड से और तीन रजला से बरामद हुई हैं