बेकाबू पिकप ने लिया स्वसुर, बहु और पोते की जान

गाजीपुर-मरदह थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर तेज रफ्तार आ रही पिकप की चपेट में आने से तीन की मौत। बताया जाता है कि एक ही परिवार के तीन लोग थे। लेकिन इस घटना में दो लोग घायल हो गए। मृतकों में नंदलाल यादव (55) संतरा देवी (27) सुजीत (5) थे। घटना स्थल पे आस पास के लोगो ने हाइवे पर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलते ही मरदह सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच जाम को खतम कराया। मृतकों में नंदलाल यादव (55) सहित उनकी पुत्रवधू संतरा देवी(27) तथा पौत्र सुजीत कल्लू(5) शामिल हैं। घायलों में अच्छेलाल जायसवाल (45) किसान शंभू राम (35) हैं। जिसको उपचार के लिए मऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply