भूमि विवाद में शिक्षक को पट्टीदारों नें गोली मारा

गाजीपुर – बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार के दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी डा. आदर्श सिंह आयु 40 वर्ष पुत्र डा. विजय बहादुर सिंह शनिवार की दोपहर अपने खेत पर पौधा लगाने के लिए घर से जा रहे थे तभी पट्टीदार देवेंद्र सिंह व टिंकू सिंह ने विवादित जमीन पर पौधा लगाने से मना करने लगे। जिसपर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद ने उग्र रुप धारण कर लिया और देवेंद्र सिंह आदि ने शिक्षक आदर्श सिंह को गोली मार कर फरार हो गये। गंभीर रुप से घायल आदर्श सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गयी है।