माँ बडी न भैया सब से बडा रूपया

गाजीपु-मरदह थाना के महेगवा अनुसूचित जाति बस्ती में गुरुवार को फोरलेन मुआवजे की धनराशि के बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पति-पत्नी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेगवा गांव निवासी भोला राम की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद शांति देवी और पुत्र रामविलास, महावीर व डब्लू का नाम जमीन पर चढ़ गया। फोरलेन में इनकी जमीन गई तो मुआवजे के रूप में मां व बेटों को 15-15 लाख रुपये मिले। मां अपने दो बेटों महावीर व डब्लू में रहती थी इसलिए इन्हें 45 लाख रुपये मिल गए। मां के रुपयों के बंटवारे के लिए रामविलास ने प्रस्ताव रखा तो छोटे दोनों भाइयों ने इन्कार कर दिया। इसके लेकर गुरुवार की सुबह कहानसुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रामविलास (45), उसकी पत्नी सुनीता (42), पुत्र (16) व महावीर (25) भी घायल हो गया। रामविलास व सुनीता की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।