रिटायर्ड 90 वर्षिय शिक्षक की तालाब मे डूब कर मृत्यु

सैदपुर- थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की शनिवार की सुबह गांव के ही पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन उनके शव को लाए और बिना पुलिस को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया। मलिकपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामधनी मिश्र 90 शनिवार की सुबह रोज की तरह पोखरे पर नहाने गए थे। इस बीच असंतुलित होकर उथले पानी में ही डूब गए और उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद उधर पहुंचे लोगों ने उनका शव देखा तो परिजनों को सूचित किया। परिजन रोते हुए शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पोखरे में कम पानी के बावजूद डूब जाने पर लोगों में चर्चा थी कि इतने कम पानी में वो कैसे डूब गए। वहीं लोगों का तर्क था कि उम्र ज्यादा होने के कारण वो संतुलन खो बैठे होंगे और डूब गए होंगे। वो अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं।

One Comment

Leave a Reply