लखनऊ: महाकुंभ के खोया-पाया केन्द्र को सेना के हवाले करे सरकार – अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ के व्यवस्था और खोया-पाया केन्द्र को सेना के हवाले करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर किसी को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दू विरोधी है। भगदड़ में मरने वाले सभी लोग हिन्दू हैं। उनके परिजन बिलख रहे हैं। अपनों को खोज रहें हैं, सरकार मृतकों और घायलों का नाम नहीं बता रही है। लाशों को छिपा रही हैं अब तो आदरणीय संत, महात्मा और शंकराचार्य भी खुलकर कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री और सरकार ने झूठ बोला। मुख्यमंत्री झूठे हैं।
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महाकुंभ में भगदड़ के दौरान जिन श्रद्धालुओं की जान गयी है, उनका सही आंकड़ा बताएं। सरकार भगदड़ में मरने वाले और घायलों का सही आंकड़ा नहीं दे रही है। भाजपा सरकार झूठी है, इसका हर आंकड़ा झूठा है। क्या यही भाजपा के विकसित भारत की पहचान है।
श्री यादव ने कहा कि पूरी भाजपा सरकार झूठी है। इससे ज्यादा हिन्दू विरोधी कोई सरकार नहीं हो सकती है, जिसने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की मौतों के आंकड़ों और लाशों को छिपा दिया। लाखों लोग सड़कों पर जाम में फंस गये है। परिजनों को मरने वालों की लाश नही मिल रही हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कितना दुःखद है, जब महाकुंभ में लोगों की लाशे पड़ी थी, हजारों लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। लोग अपनों के लिए तड़प रहे है, उस समय सरकार फूल बरसा रही थी। यह असंवेदनशीलता की ही पराकाष्ठा है। श्री अखिलेश यादव ने मांग किया कि केन्द्रीय सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर महाकुंभ में मरने वालों का आंकड़ा सार्वजनिक करें। अगर महाकुंभ के लिए बजट की कमी है तो केन्द्र सरकार 10 हजार करोड़ रूपये बजट और दे। सरकार बजट क्यों नहीं दे रही है?
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता