ग़ाज़ीपुर

लखनऊ: मुहम्मद शाहिद के याद में बने स्टेडियम की दुर्दशा देख कर अखिलेश यादव दुखी

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की याद में बनाए गए हॉकी स्टेडियम, गोमतीनगर पहुंच कर मौजूद खिलाड़ियों से भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री सम्मान भी मिला था। यहां ऐस्ट्रोसर्फ पर हॉकी खिलाड़ियों के खेलने की व्यवस्था है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी साथ थे।
श्री अखिलेश यादव द्वारा 30 दिसम्बर 2016 को शिलान्यास और उद्घाटन के बाद हॉकी स्टेडियम बना था। यह देखकर उन्हें दुःख हुआ कि हॉकी खिलाड़ियों के इस मुख्य केन्द्र के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा समाजवादी सरकार के समय हुए सभी कामों के प्रति उपेक्षा भाव बरत रही है। हॉकी स्टेडियम में सर्वश्री प्रशांत शर्मा, योगिता कुमारी तथा श्रेया कुमार खिलाड़ी श्री अखिलेश यादव से मिले। ये सभी खिलाड़ी महारानी लक्ष्मीबाई एवार्ड प्राप्त है। सभी ने श्री अखिलेश यादव द्वारा खेल-खिलाड़ियों को दी गई सुविधाओं के लिए आभार जताया था।
श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में खेल-खिलाड़ियों के सम्मान एवं उनकी सहायता के लिए कई सराहनीय कदम उठाए थे। उनका मानना है कि अच्छा खिलाड़ी तैयार करने के लिए बच्चे को छोटी उम्र से ही बारीकियां सिखाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रशिक्षण एवं पोषक आहार की सुचारू व्यवस्था की थी। क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी जैसे खेलों के साथ कुश्ती, खो-खो आदि खेलों को भी प्रोत्साहन दिया गया था। अनेक खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान दिया गया था। इसके अतिरिक्त खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सरकारी संस्थाओं में राजपत्रित पदों पर नौकरी देने का भी काम किया था।
श्री यादव के कार्यकाल में ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकॉना स्टेडियम भी राजधानी में बना जिसमें आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट मैच होते हैं। शहरों में साइकिल ट्रैक बनाया गया। खेलकूद का बजट बढ़ाया गया। भाजपा सरकार अपने सात वर्ष के कार्यकाल में ऐसा एक भी खेल संस्थान नहीं बना पाई। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने कहा कि समाजवादी सरकार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बहुत काम हुआ। खिलाड़ियों को सम्मान मिला।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता