लखनऊ मे भाजपा और पी.एम.मोदी की ऐतिहासिक परिवर्तन महारैली सम्पन्न

लखनऊ- आज लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क मे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दमोदर दास मोदी की ऐतिहासिक रैली सम्पन्न हुई। ऐतिहासिक रैली मे उम्मीद से ज्यादा और ऐतिहासिक भीड को देख कर पी.एम. मोदी के मुख से अकस्मात निकला की मैने आज तक इतनी भीड़ अपनी या किसी और की रैली या जनसभा मे कभी नहीं देखा । लखनऊ के मूल निवासी और आयु 55 वर्ष अजीज कुरैशी ने बताया कि ” मैने जब से होश सम्हाला है ऐसा जनता की भीड लखनऊ की किसी भी पार्टी की रैली या कीसी भी जनसभा मे नहीं देखा। आज पी.एम. की परिवर्तन महारैली रैली मे लगभग 10 लाख लोगों की भींड उपस्थित थी। बसपा और सपा के रैली/ जनसभा को कबर करने वाले पत्रकार भी पी.एम. मोदी की आज की रैली को देख कर कफी आशचार्यचकित थे।