विद्युत आपुर्ति की दुर्व्यवस्था से गाजीपुर के लोग परेशान

गाजीपुर- गाजीपुर शहर के लोग इन दिनो शहर मे विद्युत आपुर्ति को लेकर खासे परेशान है। कल  रात 11 बजे बजे प्रकाश नगर विद्युत केन्द्र की केबल फट गयी और आधे शहर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्थ हो गयी। पुलिस लाईन,गोराबाजर, रिवर बैक कालोनी,कचहरी,पीरनगर, सिकन्दर पुर, तडबनवां आदि क्षेत्र के लोगों ने रात्रि जागरण कर रात व्यतित किया। जिनके घरो मे इन्वरटर था उनके इन्वरटर ने भी भोर होते-होते जबाब दे दिया। सुबह सबसे बुरी गति तो बाथरूम जाने वाले लोगो की हुई कि बाथरुम मे पानी ही नही था। योगी जी के 24 घंटे  विद्युत आपुर्ति के वादे को लेकर खुब मजे ले रहे है।

Leave a Reply