विधायक जी बिजहरी ग्राम अछूत है क्या ?

गाजीपुर –
जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम का विधान सभा चुनाव जीतने के बाद कभी क्षेत्र में नहीं दिखे , ऐसा क्षेत्रवासियों का कहना है। इस बात को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिखाई पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व भाजपा में विधान सभा चुनाव के दौरान गठबंधन था, जिसके तहत त्रिवेणी राम को टिकट जखनिया से मिला था और वे विजयी भी हुए ,लेकिन दुर्भाग्य है कि वे चुनाव जितने के बाद गावों का दौरा तक नहीं किये और नहीं जन समस्याओं के बारे में कोई खोज – खबर ली। जबकि चुनाव के दौरान वे घर – घर जाते थे और लोगों से कहते थे कि चुनाव जितने के बाद ग्रामीणों की समस्या दूर करूगां। वैसे देखा जाये तो राजनीति में बोलबचन चलता है। लेकिन जनप्रतिनिधियों की यह भूल है। जनता दोबारा चुनाव में सबकी खबर लेती है। ग्रामीणों का कहना है कि यहीं क्रिया- कलाप सपा के पूर्व विधायक सुब्बाराम का था। वह भी कभी गावों का दौरा नहीं किये। उन्हें टिकट भी नहीं दिया गया और आज उनका नाम लेने वाला कोई नहीं है। बिजहरी ग्राम के निवासी चंद्रपति पांडेय का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद विधयक त्रिवेणी राम कभी आसपास के आलावा मेरे गांव में नहींआये ,जबकि चुनाव के दौरान दिवा स्वप्न दिखाकर गए थे। शायद उनकी भूल है। भाजपा लह र के तहत उन्हें विजय श्री मिल गई। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक जी को सांसद मनोज सिन्हा से सीख लेनी चाहिए। वैसे ही टाडा निवासी संतोष शर्मा के आलावा जिलाजीत चौहान ने भी कहा कि जखनियां विधान सभा के नागरिकों का दुर्भाग्य है कि यहाँ विकास को समर्पित विधायक आज तक नहीं मिला। चुनाव जीते करीब सवा साल हो गया ,लेकिन विधायक त्रिवेणी राम का आता -पता नहीं है।