विहार -लालू प्रसाद यादव को एक और झटका
पटना- विहार के पुर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पटना उच्च न्यायालय से भी आज जोर का झटका लगा। विहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लालू प्रसाद के राजद से नाता तोड कर भाजपा के सहयोग से विहार के छठवीं बार मुख्यमंत्री पद की सपथ लिया था। विहार के राज्यपाल के निर्णय से नाराज लालू प्रसाद की पार्टी ने पटना उच्च न्यायालय मे यह आरोप लगाया था कि ” विहार विधान सभा मे सब से बडा दल राजद था इस लिये राज्यपाल को पहले उन्हे सरकार बनाने का मौका देना चाहिये था लेकिन राज्यपाल ने जनबूझ कर गलत निर्णय लिया। आज पटना हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद के रिट याचिका को खारिज कर दिया।