समाजवादी पार्टी का तहसील मुख्यालयों धरना-प्रदर्शन सफल

गाजीपुर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश की भर्ती जनपद गाजीपुर मे भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देश में बढ़ रहे महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी ,बढ़ते अपराध ,बढ़ते बलात्कार, ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर गाजीपुर के सरजू पान्डे पार्क में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा के उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा पूरे देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं ,बेरोजगारों को रोजगार नहीं ,अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है, ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार को समय रहते सुधरने के चेतावनी दिया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं होगा तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। आज के धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, समीर सिंह, विवेक सिंह शम्मी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन यादव, सदानंद यादव ,संजय सिंह सहित समाजवादी पार्टी के सैकडों कार्यकरताओं व नेताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

Leave a Reply