देश / प्रदेश

सैफई: अखिलेश के चाचा की शांति यज्ञ में समाजवादियों का तांता

सैफई:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के चाचा जी और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिताजी श्री राजपाल यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    शांति यज्ञ में श्री अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी सांसद श्रीमती डिंपल यादव, चाचा श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अभयराम सिंह यादव, डॉ. अजंट सिंह यादव, श्री अनुराग यादव, सांसद श्री धर्मेंद्र यादव, सांसद श्री अक्षय यादव, सांसद श्री आदित्य यादव, विधायक श्री तेजप्रताप सिंह यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव और अर्जुन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।
    शांति यज्ञ का आयोजन केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन संपन्न हुआ, जिसमें आचार्य इंद्रपाल आर्य, रामदेव आचार्य, विनेश शास्त्री, श्याम सिंह, सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश और जगराम आचार्य ने विधि-विधान से हवन कराया। हवन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शांति यज्ञ में शामिल आचार्यों को ब्रह्मभोज कराया गया।
    स्मरणीय है, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के चाचाजी श्री राजपाल यादव का 9 जनवरी को बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था। सोमवार को 11 वें दिन यह शांति यज्ञ आयोजित किया गया।
शांति यज्ञ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पूर्व राज्य मंत्री श्री रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष चंद्र यादव, पूर्व विधायक श्री सोबरन सिंह यादव, एमएलसी श्री मुकुल यादव, सांसद श्री जितेंद्र दोहरे, श्री आशीष राजपूत, श्री राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकदार नगला तेज, श्री चंदगीराम यादव, श्री प्रदीप यादव आढ़तिया, श्री भारत सिंह खदरी, श्री रामबाबू यादव प्रधान, श्री आनंद बबलू पूर्व प्रधान, सोनू यादव प्रधान, गणेश फौजी और दफेदार सिंह यादव जैसे कई नाम प्रमुख रहे। शांति यज्ञ में शामिल होने के लिए न केवल इटावा और आसपास के जनपदों बल्कि पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग सैफई पहुंचे। 
    इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री किरनमय नंदा, नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सभापति श्री सुखराम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी श्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री एवं मैनपुरी जिलाध्यक्ष श्री आलोक शाक्य, सांसद श्री राजीव राय, पूर्व सांसद श्रीमती कैसर जहां, एमएलसी श्री जासमीर अंसारी, विधायक श्री आशु मलिक, विधायक श्री अखिलेश यादव, विधायक डॉ0 रागिनी सोनकर, विधायक पूजा सरोज, विधायक श्री पंकज पटेल, पूर्व एमएलसी, डॉ0 राजपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा श्री अशोक यादव, जिलाध्यक्ष औरैया श्री सर्वेश बाबू गौतम, यश भारती सम्मानित पहलवान श्री राम आसरे यादव समेत विधायकों, सांसदों के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।       
      (राजेन्द्र चौधरी)
        मुख्य प्रवक्ता