हाय रे आशनाई , दोस्त ने की दोस्त की हत्या
गाजीपुर- नंन्दगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी ग्राम प्रधान विशाल पासी के भाँजे मनोज पासी आयु 22 वर्ष की हत्या ,उसी के दोस्त उमेश ने किया था। पुलिस बिबेचना मे जो तथ्य साम्हने आये है वो काफी चौकाने वाले है। उमेश और मनोज दोनो काफी गहरे मित्र थे। उमेश गाँव के ही एक युवती से प्यार करता था। मनोज भी अक्सर मोबाइल से उसी युवती से बात करता और छेंडता था। उमेश से उसकी प्रेमिका अक्सर मनोज की सिकायत किया करती थी। उमेश काफी दिनो से मनोज की हत्या करने के चक्कर मे था लेकिन उसने इसकी भनक मनोज को कभी नही होने दिया। घटना के दिन मनोज और उमेश साथ-साथ थे। मनोज के मामा विशाल पासी काफी दबंग स्वभाव के होने के कारण अक्सर गाँव के लोगों से लडाई-झगड़े होते रहते थे। इसी वजह से मनोज हर समय अपने पास कट्ट लेकर चलता था। घटना के दिन गाँव के बाहर विशाल पासी के पंपिग सेट पर उमेश और मनोज दोनो साथ मे ही थे। रात मे मनोज जब गहरी नीद मे सो गया तो उमेश ने मनोज के कट्ट से ही मनोज की हत्या कर के फरार हो गया।