अपने गाँव के विकास को समर्पित ,अशोक सिंह झब्बाल 

509

गाजीपुर- विकास खण्ड मनिहारी के ग्राम अलावलपुर के ग्राम प्रधान आशोक सिह झब्बाल का सामाजिक कार्यो के प्रति रुझान वर्ष 2002 मे प्रारंभ हुआ । वर्ष 2002 मे अशोक सिह झब्बाल ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर मे क्षात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लडा लेकिन हार गये। अशोक सिह झब्बाल चुनाव भले हारे लेकिन अपने सामाजिक सरोकारों को बखुबी पहचान गये। वर्तमान मे अशोक सिह झब्बाल ग्राम अलावलपुर के ग्राम प्रधान है और अपने गाँव मे विकास कार्य कराने मे लगे। अबतक 1000 मीटर लम्बे 4 नालों का निर्माण, 5 खडंजा जिसकी लम्बाई लगभग 200 – 200 मीटर है। नांबदान के गन्दे जलनिकासी हेतू दो नाली जिसकी लम्बाई 250 मीटर है। आवास बिहीन 30 परिवारों को छत दिलाने का कार्य किया है। आज भी गाँव और ग्रामीणों के विकास हेतू सरकारी बिभागों के चक्कर लगाते हुऐ कही न कही आप से अशोक सिह झब्बाल की मुलाकात हो ही जायेगी।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries