ग़ाज़ीपुर

अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित पवन चौधरी गिरफ्तार

गाजीपुर, 09 जून 2026 – थाना जमानियाँ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आज दिनांक 09.06.2026 को उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना जमानियां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पवन चौधरी को गंगा पुल तिराहे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पवन चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी है। वह ग्राम माहेपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पवन चौधरी के विरुद्ध थाना जमानियां में मु0अ0सं0 151/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था।इस कार्रवाई को उ0नि0 बृजेश्वर यादव मय हमराह थाना जमानियाँ पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।