केन्द्रीय मंत्री की बहन ने हडपा फ्लैट , दर्ज हुई एफ.आई.आर.

366

लखनऊ के गोमती नगर मे फतेहपुर के भाजपा जिला मंत्री पंकज त्रिपाठी का मंगलम अपार्टमेंट मे एक फ्लैट है। 10 मई 2013 को पंकज ने यह फ्लैट अतिंदर कौर से खरीदा था। जिसकी देख रेख के लिये एक कमरा अपने परिचित पंकज सिह को दे रख्खा था। छै माह पहले उन्हो ने पंकज से फ्लैट खाली करने को कहा। पंकज हर माह कोई न कोई बहाना बना कर फ्लैट खाली करने से आना कानी करता रहा। कुछ दिन पुर्व एक महिला आकर पंकज के साथ रहने लगी। दोनो को कही और जाकर रहने की बात कहने पर महिला भडक गयी और गाली गलौज करते हुए अपने आप को केन्दीय मंत्री अनुप्रिया पटले की बहन बताते हुए कहा कि इस फ्लैट का पेपर हमने पंकज सिह के नाम से बनवा लिया है। इसी बीच  और चार-पांच लोग अन्दर आगये और असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दे कर भगा दिया। भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी ने गोमती नगर थाने मे केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल और बहनोई पंकज सिह पर धोखा धडी के आरोप मे एफ.आई.आर.दर्ज कराया है। 

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries