कौन है करण्डा का’भूपी’ जिससे INDIA गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव ने पूछा कैसे हो ?

नई दिल्ली, 09 जून 2026 – सोमवार को हुई INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस को सहयोगी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा। बैठक के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलने वाला रवैया अपनाना चाहिए। वायरल वीडियो में ‘भूपी’ का जिक्र :गया। वीडियो में अखिलेश यादव किसी से कहते दिख रहे हैं, “अरे भूपी कैसे हो, यहाँ कैसे?” सामने से जवाब आया, “गठबंधन की मीटिंग में आया था।” इस पर अखिलेश ने कहा, “सुनो, कांग्रेस के कुछ लोग खिलाफ लिख रहे हैं, बताना मुझको।”
इसके बाद हॉल में ठहाका गूंज उठा। वीडियो सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ये ‘भूपी’ कौन हैं। कौन है भूपी:भूपी का पूरा नाम भूपेंद्र नारायण सिंह है। वे वरिष्ठ पत्रकार हैं और इस वक्त कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भूपेंद्र नारायण सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस टीवी के संपादक हैं। INC TV का हेडक्वार्टर कांग्रेस कार्यालय में है। भूपेंद्र नारायण सिंह गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक के जमुआंव गाँव के रहने वाले हैं। वे अखिलेश यादव के पुराने परिचितों में गिने जाते हैं। उनका संबंध मुलायम सिंह यादव परिवार से पुराना बताया जाता है। जानकारी के अनुसार जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तो वे भूपेंद्र नारायण सिंह की माता जी से मिलने गाजीपुर भी गए थे। रिश्तों को कभी उजागर नहीं किया: भूपेंद्र नारायण सिंह आमतौर पर अपने संबंधों को सार्वजनिक नहीं करते। लेकिन बैठक में अखिलेश यादव के संवाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनकी राजनीति और पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान है। अखिलेश बोले – आत्म मंथन की जरूरत: बैठक के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन की यह बैठक बहुत लंबे समय बाद हो रही है और इस दौरान राजनीतिक माहौल काफी बदल गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को आत्म-मंथन करना चाहिए कि क्या वह उस तरह काम कर रहा है, जैसा उसे करना चाहिए था।बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों को एकजुट होकर आगे की रणनीति तय करनी होगी।








