गाजीपुर-आपत्ति जनक पोस्ट पर एफआईआर

1079

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने सोमवार को सुहवल थाना में तहरीर दिया।अपनी तहरीर मे उन्होंने लिखा है कि पटकनिया निवासी सत्यम यादव पुत्र लालजी यादव ने अपने फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है। इससे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत है।
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विवेक सिंह और युवा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष योगी हर्ष सिंह ने कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक अश्लील पोस्ट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।दोनों युवा नेताओं ने पुलिस से मांग किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगें। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries