गाजीपुर-एमएलसी चंचल के प्रयास से नंदगंज के व्यापारी खुश

1072

ग़ाज़ीपुर -नंदगंज बाजार में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या ज्यादा होने के कारण शासन प्रशाशन द्वारा पूरे बाजार को हॉटस्पॉट कर दिया गया था। जिसके कारण नंदगंज के छोटे – बड़े सभी व्यापारियो का व्यापार पूरी तरह बंद हो गया था। जिसके कारण छोटे व्यापारियो पर आर्थिक संकट गहरा गया था। जिसके कारण छोटे व्यापारियो में आक्रोश का माहौल भी हो गया था। छोटे व्यापारियो का कहना है कि सम्पन्न लोग तो अपना महीनों खर्चा घर बैठे चला सकते है लेकिन छोटे दुकानदार जो रोज कमाते है रोज खाते है वो कहा जाएंगे उनका कहना था कि बगल के ही जिला वाराणसी में मरीजो की सख्या ज्यादा होने के कारण संपूर्ण बंदी नही है जहां मरीज है वहा के कुछ घरों के आस-पास में ही हॉटस्पॉट किया जा रहा है। बाकी सभी दुकानदारों को दुकान खोलने की आजादी है लेकिन यह कहा का न्याय है कि नंदगंज में कुछ ही मरीज मिलने पर पूरे नंदगंज को हॉटस्पॉट कर दिया गया है। इस विषय को नंदगंज के व्यापारी लगातार प्रशासन के लोगो को अवगत करा रहे थे लेकिन शासन प्रशासन से आग्रह करने पर राहत नही मिलती दिख रही थी। तत्पश्चात उद्योग व्यापार समिति सैदपुर के सदस्य अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग ने ग़ाज़ीपुर के एमएलसी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी विशाल सिंह चंचल से इस विषय के बारे में अवगत कराया। इस विषय को विशाल सिंह चंचल ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य से बात कर व्यापारियो के संकट के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा नंदगंज के व्यपारियो को शासन के दिशानिर्देश का पालन करते हुए दुकान खोलने की अनुमति मिल गयी। एमएलसी के इस प्रयास से व्यापारियो में हर्ष का माहौल है।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries