गाजीपुर-औचक निरीक्षण में खुल गयी पोल

522

गाजीपुर।उप जिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही तहसील का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान दोनों जगहों को मिलाकर दर्जन भर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।उप जिलाधिकारी के निरीक्षण से हड़कंप मच मच गया। नवागत उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार को अस्पताल परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया।इसके बाद उन्होने अस्पताल में संचालित टेरी मेडिसिन विभाग के साथ ही उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।यहां पर आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।अनुपस्थित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसके बाद उप जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया यहां भी कुल छः कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।उन्होने यहां अनुपस्थित कर्मचारियों की तहसीलदार कासीमाबाद से रिपोर्ट मांगी है।इस कारवाई से तहसील परिसर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।कारवाई को लेकर देर रात तक कार्यालयों में चर्चाएं होती रही।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries