गाजीपुर टुडे- वांछित गांजा के साथ गिरफ्तार

802

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम उप निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय अपने पुलिस टीम के साथ कामूपुर मोड़ के गांधीनगर तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान अजय कुमार यादव निवासी ग्राम कला कन्धरा उजरा थाना बरेसर को 2 किलो 500 ग्राम के अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पहले से ही करीमुद्दीनपुर थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल असगर अली, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल कमलेश कुमार, और कांस्टेबल नीरज यादव शामिल रहे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries