गाजीपुर-कब है दिपावली,खबर पढें और जानें

410

गाजीपुर-दीपावली पर्व भारतीय संस्कृति में मनाया जाने वाला सर्वाधिक लोकप्रिय पूर्व है,जिसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि( भैया दूज) तक मनाया जाता है।इस बार यह पंच दिवसीय महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार से 16 नवंबर सोमवार तक मनाया जाएगा।दीपावली का खास पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है ।जबकि धनतेरस कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 13 नवंबर शुक्रवार को है तथा दीपावली का पर्व 14 नवंबर शनिवार को हर्ष, उमंग व उल्लास के साथ विधि-विधान पूर्वक मनाया जाएगा।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर गुरुवार को रात्रि 9:30 से 13 नवंबर शुक्रवार को सायंकाल 5:59 तक रहेगी।धनतेरस के दिन आरोग्य के देवता आयुर्वेद शास्त्र के जनक श्री धन्वंतरि जी का जन्म महोत्सव मनाया जाता है। आयुर्वेद के प्रवर्तक के रूप में तथा श्री विष्णु के अवतार के रूप में भी धार्मिक मान्यता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय औषधियों का कलश लेकर अवतरित हुए थे।इसी कारण इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। नरक चतुर्दशी- कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी या चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह पर्व 14 नवंबर शनिवार को मनाया जायेगा।कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 नवंबर शुक्रवार को सयां 5 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होकर 14 नवंबर शनिवार को दिन में 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।इस दिन तेल मे लक्ष्मी जी का निवास माना जाता है। 2 बजकर 18 मिनट के बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जायेगी,इस कारण दिपावली 14 नवंबर की रात्रि में मनाया जायेगा।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries