अन्य खबरें

गाजीपुर-किसान मेला में दी गयी विविध जानकारी

गाजीपुर। भदौरा विकास खंड परिसर में किसान कल्याण मिशन योजनान्तर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के करीब 25 स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक सुनीता सिंह ने परिसर में लगे सभी स्टालो का निरीक्षण करते हुए संबंधित के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र के स्टॉल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या रखी। मत्स्य, उद्यान, वन, खाद रशद विभाग द्वारा किसानों को हितकारी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। सुप्रसिद्ध कवि उपेंद्र सिंह उर्फ फजीहत गहमरी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अपनी कविता से सबको भाव विभोर कर दिया। कृषि वैज्ञानिक डा. शेर सिंह गेहूं बुआई, सिंचाई एवं उसमें लगने वाले खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष रंगबहादुर सिंह ने परंपरा गत खेती से अलग हटकर औषधीय खेती के बारे में जानकारी दी। किसान अखिलेश कुशवाहा ने सूपर सीडर के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply