गाजीपुर-गांजा तस्कर मुन्ना गिरफ्तार

409

गजीपुर। गहमर पुलिस ने शनिवार की सुबह फरीदपुर नहर पुलिय के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में एसआई राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे फरीदपुर नहर पुलिया के पास से क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार पटेल, कां. संजय कुमार यादव एवं कां. दुष्यंत कुमार शामिल रहे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries