गाजीपुर: गो संरक्षण एवं संवर्धन हेतु यहां करें डोनेशन

गाजीपुर 19 मई, 2025 मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया है कि जैसा कि आप विदित है कि जनपद में संचालित 61 स्थायी/अस्थायी गौआश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से निराश्रित/बेसहारा गोवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है जिनमें वर्तमान में 6638 संरक्षित है। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पालन पोषण, विकास कार्यो एवं उन्हे स्वावलम्बी बनाने की योजनाओं में सहयोग करने तथा गोआश्रय स्थलों में अस्थायी/अति आवश्यक प्रकृति की परिसम्पतियों का निर्माण तथा उत्पादन इकाइयों/योजनाओं हेतु सहयोग देने के लिए जनपद स्तरीय ‘‘जिलाधिकारी गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष‘‘ खाता संचालित है जिसमें दान एवं चंदे से प्राप्त धनराशि से उक्त कार्य सम्पादित किये जाते है। उन्होने समस्त जन प्रतिनिधि, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, समस्त ग्राम प्रधान, कृषक, पशुपालक, समाज सेवी संस्थायें, गौ प्रेमी, उद्योग बन्धु, प्रबुद्ध व्यपारी बन्धु, अधिकारीगण, कर्मचारीगण व अन्य समस्त जनपदवासी सभी से विनम्र अपील किया है कि ‘‘जिलाधिकारी गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष‘‘ मे स्वेच्छा से अधिक से अधिक धनराशि दान देने का कष्ट करें, जिससे निराश्रित/बेसहारा गौवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन में पूर्व की भॉति आपका सहयोग बना रहे। खाते का नाम- जिलाधिकारी गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष, गाजीपुर, खाता संख्या- 392702010338006, बैंक एवं शाखा का नाम- यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, विकास भवन, गाजीपुर, आई0एफ0एस0सी0 कोड-UBIN0539279 है।