गाजीपुर: चोरी की चार बाइक सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर 13.04.2025 :अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नोनहरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.04.2025 को ग्रीन फील्ड हाइवे के पास ग्राम रसूलपुर थाना नोनहरा से 04 अदद चोरी की मोटर साइकिल एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी ग्राम- गोपाल चक ताजपुर डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 77/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
- अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी ग्राम – गोपाल चक ताजपुर डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी-
01. चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल
02. एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 30/2022 धारा 380/411 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
2. 149/2020 धारा 457/380/411 भादवि थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0स0 461/2024 धारा 317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
4. मु0अ0स0 127/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर
5. मु0अ0स0 77/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस व3/25 आर्म्स एक्ट थाना नोनहरा गाजीपुर
6. मु0अ0स0 117 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ
7. मु0अ0स0 109/2025 धारा 303(3) बीएनएस थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री शिवराज सिंह मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 कमलेश गुप्ता मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर