अन्य खबरें
गाजीपुर-तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार और एक फरार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने ताजपुर कुर्रा गांव में कर्मनाशा नदी पुल बिहार बार्डर पर गुरुवार की सुबह एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा, एक तारतूस और एक बाइक बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह कर्मनाशा पुल बिहार सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति बिहार की तरफ से आते दिखाई दिए। जैसे ही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह बाइक घुमाकर भागने चाहे। इस पर पुलिस उनकी तरफ दौड़ पड़ी। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर फरार हो गया, जबकि गहमर थाना मनिया निवासी चालक शैलेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास के एक तमंचा, एक कारतूस के साथ ही बाइक बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।