गाजीपुर-तमंचा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर- पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01.12.2022 उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह का0 आकाश सिंह, का0 मनोज कुमार यादव, का0 अम्बुज मिश्र व चीता मोबाईल के कर्मचारीगण का0 रमेश चन्द्र भारती व का0 फूलशाह के मुखबिर की सूचना पर हरिजन बस्ती ग्राम मलिकपुरा जाने वाली सड़क बहद ग्राम मलिकपुरा के पास से लूटेरा/हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार पुत्र श्री निवास राम ग्राम मलिकपुरा थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को एक अदद तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 18.35 बजे गिरफ्तार गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
अमित कुमार पुत्र श्री निवास राम ग्राम मलिकपुरा थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 66/22 धारा 394,411 भादवि थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 75/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना भांवरकोल गाजीपुर
3.मु0अ0सं0 179/22 धारा 504,506 भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर
- मु0अ0सं0 238/22 धारा 3/25 आयुध अधि0थाना भांवरकोल गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम–
1.उ0नि0 ओमकार तिवारी थाना भांवरकोल गाजीपुर
2.का0 मनोज कुमार थाना भांवरकोल गाजीपुर
3.का0 आकाश सिंह थाना भांवरकोल गाजीपुर - का0 अम्बुज मिश्रा थाना भांवरकोल गाजीपुर
5.का0 फूलशाह थाना भांवरकोल गाजीपुर - का0 रमेशचन्द्र थाना भांवरकोल गाजीपुर