गाजीपुर-दो शराब तस्कर गिरफ्तार

470

गाजीपुर-वाहन चेकिंग के दौरान गहमर पुलिस को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। बुधवार को गहमर थाना क्षेत्र के देवल पुलिस पिकेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक दो पहिया वाहन संख्या- BR 24 T-2336 पर दो पेंटी 8 PM अंग्रेजी शराब टेट्रा पाउच बरामद किया।दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0 अ0 सं0 132/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मंतोष तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी व राहुल त्रिगुण पुत्र नित्यानंद त्रिगुण निवासी गण ग्राम खीरी थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार बताए जा रहे है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. अभिषेक सिंह, कां. परमात्मा सिंह आदि आरक्षी थे।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries