गाजीपुर-दो हजार से लेकर दो लाख की इनामी कुस्ती सम्पन्न

723

गाजीपुर-सैदपुर क्षेत्र के भीमापार स्थित भटकेश्वर नाथ मंदिर के अखाड़े पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। स्व बाला सिंह स्मृति कुश्ती दंगल में दो सौ पहलवानों की जोड़ी ने आपस में जोर आजमाइश किया। कुश्ती दंगल में गाजीपुर, बनारस, पंजाब ,जम्बू ‘हरियाणा, डीएलडब्लू, रेलवे सहित नेपाल के चैंपियन देवा थापा की जोरदार कुश्ती लड़ी गई। करमपुर अखाड़े के उदयवीर यादव और दिल्ली के चैंपियन नरेश कुमार की जिसमें उदयवीर ने नरेश को आसमान दिखा दिया। उदयवीर के विजयी होते ही हजारों के जनसमूह ने जयकारा लगाया। दस हजार से लेकर दो लाख तक के इनामी कुश्ती लड़ी गई। कुश्ती का उद्घाटन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह बीरू ने किया। आयोजक अनंत सिंह प्रिंस, नीलमणि सिंह ने सभी पहलवानों को इनामी राशि देते हुए उन्हें कुश्ती खेल में योगदान को सराहा। आलोक सिंह ने कहा कि स्व. पिताजी बालाजी खुद एक उम्दा राष्ट्रीय स्तर के पहलवान थे और उन्ही की प्रेरणा से प्रतिवर्ष कुश्ती का आयोजन होता है। कुश्ती में उत्तरप्रदेश सहित जिले के नामी पहलवान और कोच मौजूद रहे। कमेंट्री मुन्ना टाइगर और रेफरी पंकज यादव रहे। जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के एन ओझा ने सभी राष्ट्रीय स्तर के विजेता पहलवानों को इनामी राशि प्रदान किया।

Play Store से हमारा App डाउनलोड करने के लिए नीचे क्लिक करें- Qries