अन्य खबरें

गाजीपुर-पशु आहार स्वाह

गाजीपुर।नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा पर स्थित पशु आहार की दुकान में बुधवार की भोर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में हजारों का खरी, चुन्नी, चोकर व पराग पशु आहार जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार धनईपुर निवासी संदीप यादव की जय बजरंग ट्रेडर्स के नाम से खरी, चुन्नी, चोकर व पराग पशु आहार की दुकान पहाड़पुर चौराहे पर है। रोज की तरह मंगलवार की रात भी बंद कर अपने घर चला गया। भोर में करीब चार बजे आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें उठता देखा। तत्काल फोन से इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। सूचना के कुछ देर बाद दी दुकान स्वामी मौक पर पहुंच गया। किसी तरह से शटर खोला तो देखा की सभी सामान जलकर राख हो गया था। आग से सुरेंद्र यादव के मकान को भी क्षति पहुंची है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आशंका जताई की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। इस संदर्भ मे जब गाजीपुर टुडे ने थानाध्यक्ष करण्डा और नंदगंज से सम्पर्क कर जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस दुर्घटना से सम्बंधित उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply